फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2500 roads damaged due to floods and landslides, loss of more than 100 crores

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन का कहर: भारी बारिश से 2500 सड़कें तबाह, 100 करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान

Tue, 02 Sep 2025 12:21 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 02 Sep 2025 12:21 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में हालिया बाढ़ और भूस्खलन से 2500 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं, जिससे पीडब्ल्यूडी को 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। अब तक 1500 सड़कों को बहाल किया जा चुका है, जबकि एक हजार सड़कें अभी भी बंद हैं और नुकसान का आकलन जारी है।

विज्ञापन
2500 roads damaged due to floods and landslides, loss of more than 100 crores
जम्मू भूस्खलन - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को भारी नुकसान पहुंचा है। 2500 सड़कें प्रभावित हुईं हैं। इनमें से 60 फीसदी को बहाल कर दिया गया है। करीब एक हजार सड़कें अभी बंद हैं। ज्यादातर सड़कें ग्रामीण इलाकों में हैं। पीडब्ल्यूडी के अनुसार 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। हालांकि विभाग अभी आकलन कर रहा है।

विज्ञापन


इनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बीते कुछ वर्षों में बनी नई सड़कें भी शामिल हैं। प्रभावित सड़कों पर भारी भूस्खलन हुआ है। कुछ जगहों पर डंगे खिसक गए हैं। पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


कई इलाकों मे लोग पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। पीडब्ल्यूडी भारी मशीनों से सड़कों से मलबा हटवा रहा है। जिन क्षेत्रों में भूस्खलन का प्रभाव कम है, वहां से मशीनों को प्रभावित इलाकों में शिफ्ट कर दिया गया है। सबसे बड़ी मुश्किल मलबे को ठिकाने लगाने में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबे को उठाकर कई किलोमीटर दूर तक ले जाना पड़ रहा है। वहीं, विभाग नुकसान की रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजेगा। इसके बाद केंद्र से मिलने वाले बजट से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत होगी। सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू संभाग में हुआ है।

संभाग के कठुआ, सांबा, जम्मू, रियासी, उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा, राजोरी, रामबन, पुंछ जबकि कश्मीर संभाग के अनंतनाग और कुलगाम में पीडब्ल्यूडी को नुकसान उठाना पड़ा है। कश्मीर संभाग के अन्य जिलाें में भूस्खलन की इक्का-दुक्का घटनाएं होने से नुकसान कम हुआ है। विभाग ने जेसीबी और टिपर की मदद से कश्मीर संभाग में सड़कों को दुरुस्त किया है।

1500 सड़कें बहाल, जल्द तैयार होगी रिपोर्ट
बारिश व बाढ़ का ढाई हजार सड़कों पर असर पड़ा था। अब तक 1500 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। मौसम साफ रहा तो आगामी एक हफ्ते में बाधित अन्य सड़कों को भी बहाल कर लिया जाएगा। नुकसान का आकलन किया जा रहा। रिपोर्ट जल्द तैयार कर ली जाएगी। राजेश गुप्ता, प्रमुख अभियंता, पीडब्ल्यूडी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed