फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   250 workers detained at highway

राजमार्ग जाम कर रहे 250 मजदूर हिरासत में

Sat, 30 Aug 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sat, 30 Aug 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
250 workers detained at highway

रेटले पावर प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को किश्तवाड़-बटोत राष्ट्रीय राजमार्ग को द्राबशाला के पास बंद कर प्रोजेक्ट पर काम कर रही जीवीके और एलएंडटी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक प्रदर्शन चलता रहा। बाद में डीसी के आदेश पर पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। खबर लिखे जाने तक सभी को द्राबशाला पुलिस पोस्ट पर ही रखा गया था।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पीडीपी के युवा नेता उमर मलिक कर रहे थे, जिन्हें वर्करों ने अपना प्रधान भी चुना है। उन्होंने बताया कि हमारी तीन मांगें हैं। बताया कि पिछले डेढ़ माह से प्रोजेक्ट पर काम बंद रखा गया है। अगर एलएंडटी यहां से भागना चाहती है तो कम से कम यह लिख कर दें कि जिन जमींदारों की जमीन प्रोजेक्ट में आई है, उन्हें कंपनी वेतन भी दे और आगे के लिए भी काम में लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह कंपनी यहां पर काम करने में असफल रही है। करीब 550 वर्कर को यहां लगाया गया था, जिन्हें बिना बताए काम बंद कर दिया गया। जीवीके कंपनी ने अपने आगे इस कंपनी को काम दिया था, लेकिन वह नहीं कर रही है।


कंपनी के भागने की भनक मिलने पर मजदूर डीसी जावेद अहमद खान के पास गए थे, लेकिन उन्होंने मजदूरों की अनसुनी कर दी। इसके चलते धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रोजेक्ट पर काम फिर से शुरू करने की मांग की। यहां भी मांग की गई कि काम से निकाले जाने पर छह माह का वेतन दिया जाए। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने करीब 250 मजदूरों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed