{"_id":"66ac29fe03b748a1f50c5484","slug":"239-patients-examined-on-first-day-in-aiims-jammu-news-c-10-jam1008-412221-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एम्स का आगाज, पहले दिन जम्मू समेत पंजाब, हिमाचल के 239 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एम्स का आगाज, पहले दिन जम्मू समेत पंजाब, हिमाचल के 239 मरीजों की जांच
Fri, 02 Aug 2024 06:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर ट्रैक की सुविधा, एयर कंडीशन हॉल, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। लंबे अंतराल के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) विजयपुर में ओपीडी शुरू कर दी गई। पहले दिन 239 मरीजों की जांच की गई। इनमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मरीज भी शामिल थे। एम्स में प्रवेश करने से लेकर वापस जाने तक मरीज फील गुड का एहसास लेकर लौटे।
डाक्टरों की जांच से लेकर तमाम सुविधाओं से मरीज और तीमारदार संतुष्ट नजर आए। एम्स में 20 स्पेशियलिटी और 9 सुपर स्पेशियलिटी विभागों में ओपीडी सेवाएं शुरू की गईं। उधर, जम्मू में हड्डी जोड़ अस्पताल का भी आगाज हो गया। पहले दिन 6 ऑपरेशन किए गए। इनमें एक हिप रिप्लेंसमेंट भी शामिल है। शुक्रवार को आठ ऑपरेशन प्रस्तावित हैं। एम्स में पहले दिन आए मरीज जहां सुविधाओं से खुश दिखे, वहीं स्टाफ भी उत्साहित नजर आया।
प्रवेश करते ही निशुल्क ई-रिक्शा
एम्स में प्रवेश करते ही मरीजों को सुखद एहसास हो रहा है। प्रवेश करते ही निशुल्क ई रिक्शा उपलब्ध हो रहा है, जो मरीज को ओपीडी तक ले जाता है। ओपीडी पहुंचते ही मरीज अपनी अपॉइंटमेंट के हिसाब से संबंधित डाॅक्टर के पास जाते हैं। मरीजों का कहना है कि हर एक डाॅक्टर पर्याप्त समय लेकर जांच कर रहा है। एम्स में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं। दिव्यांग मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था है। व्हीलचेयर के लिए अलग से ट्रैक है। मरीजों के बैठने के लिए एयरकंडीशन सुविधा और अच्छा इंतजाम है। ओपीडी में दिव्यांगों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं। स्क्रीन पर नंबर आने के बाद ओपीडी पर पंजीकरण कराया जा रहा है। विजयपुर एम्स के निदेशक शक्ति गुप्ता ने बताया कि वीरवार सुबह ओपीडी शुरू कर दी गई। मरीजों से जांच के बाद फीडबैक भी लिया गया, ताकि पता चल सके कि कहीं कोई कमी तो नहीं है। एम्स में देश-विदेश से डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। इससे मरीजों को इलाज में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
हड्डी जोड़ अस्पताल भी शुरू, 34 वर्षीय व्यक्ति की हिप रिप्लेसमेंट
जम्मू में वीरवार को हड्डी जोड़ अस्पताल भी शुरू हो गया। मेडिकल काॅलेज जम्मू के प्रिंसिपल आशुतोष ने बताया कि पहले दिन 6 सर्जरी की गई। इसमें एक 34 वर्षीय व्यक्ति की हिप रिप्लेसमेंट शामिल है। इसके अलावा 40 वर्ष के व्यक्ति की कंधे, 45 वर्षीय व्यक्ति के पांव की सर्जरी की गई। डाॅ ताहिर अफजल की अगुवाई में सर्जरी की गईं। शुक्रवार को 8 सर्जरी प्रस्तावित हैं।