फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2256 new cases, 29 patients died.

2256 नए मामले, 29 मरीजों की मौत

विज्ञापन
2256 new cases, 29 patients died.
जम्मू। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2256 नए मामलों की पुष्टि हुई। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी समेत 29 मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू संभाग में 823 व कश्मीर में 1433 नए मामले आए हैं। 3805 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इससे एक्टिव मामले कम होकर 37677 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में बीस व कश्मीर में नौ मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा सात मरीजों की मौत जम्मू के जीएमसी अस्पताल में हुई है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में छह, सीएच उधमपुर में एक, रामबन जिला अस्पताल में एक, राजोरी गवर्नमेंट अस्पताल में एक, राजोरी जीएमसी में दो, बत्रा अस्पताल में एक, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में एक मरीज की जान गई है। वहीं श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में दो, स्किम्स जेवीसी बेमिना में एक, सौरा अस्पताल में एक, कुलगाम जिला अस्पताल में दो, जीएमसी बारामुला, तंगधार सीएचसी और श्रीनगर के बेस अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन

नए संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 339, उधमपुर में 65, राजोरी में 92, डोडा में 77, कठुआ में 32, सांबा में 25, किश्तवाड़ में 16, पुंछ में 69, रामबन में 66 व रियासी में 34 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 350, बारामुला में 164, बडगाम में 170, पुलवामा में 140, कुपवाड़ा में 77, अनंतनाग में 154, बांदीपोरा में 67, गांदरबल में 190, कुलगाम में 96 और शोपियां में 25 नए मामले आए हैं। ऐसे में प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 88 हजार 940 पर पहुंच गई है। 247393 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामलों की संख्या 37677 रह गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 3870 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed