फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   225 Crore rupee black money declared in IDS in J&K

बड़े शहरों के मुकाबले जम्मू में सबसे ज्यादा दो सौ करोड़ काला धन हुआ सफेद

Sun, 02 Oct 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 02 Oct 2016 04:18 PM IST
सार

मोदी सरकार की काला धन को सफेद करने की योजना के तहत जम्मू ने अन्य शहरों से बाजी मारी। देशभर के प्रमुख शहरों से सबसे अधिक आय की घोषणा जम्मू में की गई है।

विज्ञापन
225 Crore rupee black money declared in IDS in J&K
काला धन घोषित करने की योजना - फोटो : Demo Pic.

विस्तार

मोदी सरकार की काला धन को सफेद करने की योजना के तहत जम्मू ने अन्य शहरों से बाजी मारी। देशभर के प्रमुख शहरों से सबसे अधिक आय की घोषणा जम्मू में की गई है। तीस सितंबर तक काला धन को सफेद करने की योजना के तहत जम्मू से सवा दो सौ करोड़ रुपये के करीब धन अर्जित किया गया।  
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जम्मू से 611 लोगों ने अपनी आय की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत 224.52 करोड़ रुपये अर्जित किए गए हैं। राशि बढ़ सकती है। अभी इसकी असेसमेंट की जा रही है। आयकर विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सारी राशि का ब्योरा बंगलूरू में तैयार किया गया है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर से जो राशि बरामद की गई, वह अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, भठिंडा, चंडीगढ़ से अधिक है। उत्तरी पश्चिमी राज्यों का कंट्रोल चंडीगढ़ से हो रहा है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा का भी रिकार्ड चंडीगढ़ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर से 62 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति घोषित

225 Crore rupee black money declared in IDS in J&K
काला धन घोषित करने की योजना - फोटो : Demp Pic.
इस योजना के तहत सुनार, अकाउंटेंट, एडवोकेट, कर प्रोफेशनल आदि ने अपनी आय की घोषणा की है। व्यापार मंडल, ट्रेडर्ज ने भी सहयोग किया है। आयकर विभाग की जम्मू कश्मीर सर्किल की कमिश्नर संगीता गुप्ता के अनुसार इस मामले में विभाग ने काफी प्रचार किया था। सोशल मीडिया का भी उपयोग किया गया, जिसके परिणाम सही आए हैं। 

सरकार की ओर से लोगों को अपनी अघोषित संपत्ति का विवरण देने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया था । सरकार ने इस योजना के तहत प्रावधान किया था कि कोई भी व्यक्ति अपनी अघोेषित सम्पत्ति की 45 फीसदी हिस्सा कर के रूप में चुका कर सरकार के कर चोरी की सजा से बच सकता है । इस योजना से देश भर से 62 हजार करोड़ से ज्यादा के काले धन की राशि का पता चला है । 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed