फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   22 cattle killed by sky lightning , 25 animal killed

बिजली गिरने से 22 मवेशी मरे, 25 जख्मी

Sat, 21 Feb 2015 06:33 PM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
22 cattle killed by sky lightning , 25 animal killed

वीरवार देर रात बिलावर के भड्डू नगर के चरौली मोहल्ले में बिजली गिरने से 22 भेड़-बकरियों और एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि पच्चीस भेड़-बकरियां बुरी तरह झुलस गईं।

विज्ञापन


घायल जानवरों के बचने की संभावना बहुत कम है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए भेड़ पालन विभाग के डाक्टरों की एक टीम ने भड्डू का दौरा कर घायल भेड़-बकरियों का उपचार शुरू कर दिया। इस हादसे से पीड़ित बक्करवाल एसडीएम से मिले और मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात भड्डू नगर के चरौली मोहल्ले में उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ डेरा डाले बक्करवाल परिवार की पशुशाला पर बिजली गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में बक्करवाल जैरू पुत्र मखनदीन, बशीर अहमद पुत्र गुल्ला और मोहम्मद युसुफ, अब्दुल गनी, लालदीन, मुहम्मद शफी सभी पुत्र बाबूदीन की 22 भेड़-बकरिया और एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि 25 भेड़-बकरियां बुरी तरह झुलस गईं।

पीड़ित बक्करवालों से बताया कि वे अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए पिछले कुछ समय से भड्डू के चरौली मोहल्ले के जंगल में डेरा डाले हुए थे।

वीरवार की रात करीब दो बजे जब सभी सो रहे थे, तो अचानक बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकी। इसके बाद ऐसा लगा जैसे आग का एक बहुत बड़ा आग का गोला उनकी पशुशाला पर आ गिरा।

जब उन्होंने वहां जाकर देखा, तो 22 भेड़-बकरियाें की मौत हो गई थी, जबकि 25 के करीब भेड- बकरियां बुरी तरह झुलस गई थीं। शुक्रवार की सुबह वे एसडीएम से मिले और उन्हें अपनी बर्बादी की दास्तां सुनाईं।


समाज सेवी देसराज रैणा ने सरकार से फौरन पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। शुक्रवार को भेड़ पालन विभाग के डाक्टरों की एक टीम भड्डू पहुंची और उन्होंने हादसे में बुरी तरह झुलसीं भेड़-बकरियों का उपचार शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed