फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   21943 pending pension cases approved in jammu, Social Welfare Department news

समाज कल्याण विभागों में धूल फांक रही फाइलों को हरी झंडी, पेंशन के 21943 लंबित मामलों को मिली मंजूरी

Sun, 12 Jul 2020 04:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Jul 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
21943 pending pension cases approved in jammu, Social Welfare Department news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मूू संभाग में पेंशन की पिछले कई वर्षों से समाज कल्याण विभागों में धूल फांक रही फाइलों को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। इंटीग्रेटेड सोशल सिक्योरिटी स्कीम के अंतगर्त समाज कल्याण विभाग की महानिदेशक रेहाना बातुल ने शनिवार को पेंशन के 21943 लंबित मामलों को मंजूरी दे दी है। इसमें जम्मू जिले के 7902, कठुआ जिले के 3420, उधमपुर के 46, रियासी के 566, राजौरी 4645, पुंछ में 3509, रामबन में 11, डोडा में 1193, किश्तवाड़ में 651 पेंशन मामलों को मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः क्या सियासी जहाज बदलेंगे सचिन पायलट? जानिए पढ़ाई से लेकर लव लाइफ के बारे में सबकुछ
विज्ञापन


यह मामले इन जिलों में पिछले कई वर्षों से लंबित थे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने हाल ही मामलों को लेकर समाज कल्याण विभाग को निर्देश भी जारी किए थे जिसके बाद आखिर लंबित मामलों को भी मंजूरी मिल गई है। इनमें वृद्धावस्था, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन के मामले शामिल हैं। इन मामलों में आयु और आर्थिक परिस्थितियों के अतिरिक्त योजना की गाइडलाइन को भी ध्यान में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed