{"_id":"5c9fd768bdec2213e272f97e","slug":"21553979240-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बारिश, जम्मू में तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बारिश, जम्मू में तपिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रियासत के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश से पारे में गिरावट आई है। जम्मू में दिनभर हल्के बादलों के साथ तपिश बरकरार रही, लेकिन संभाग के अन्य कई हिस्सों में बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं। रियासत के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 10 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को कश्मीर और जम्मू के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
श्रीनगर में मंगलवार सुबह शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। यहां 5.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 5.5 डिग्री गिरकर 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय, लेकिन बारिश के बावजूद दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 77 दर्ज किया गया। घाटी के अन्य हिस्सों में पहलगाम में 13.0, कुपवाड़ा में 6.0, गुलमर्ग में 4.7 मिलीमीटर बारिश हुई। कश्मीर में न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। जम्मू में मंगलवार सुबह कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। दिनभर हल्के बादलों के बीच हवाएं चलती रहीं, लेकिन दोपहर बाद तीखी धूप ने भी परेशान किया। गर्मी से खास राहत नहीं मिल पाई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री गिरकर 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला उधमपुर के पंचैरी, चिनैनी में हल्की बारिश हुई। भद्रवाह में 9.8, कटड़ा में 2.2, बटोत में 2.4, बनिहाल में 2.7 मिलीमीटर बारिश हुई।