फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   विलय पर सवाल खड़ा करने वालों पर साधा निशाना

विलय पर सवाल खड़ा करने वालों पर साधा निशाना

Sat, 27 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विलय पर सवाल खड़ा करने वालों पर साधा निशाना
उधमपुर। विलय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भाजपा कार्यालय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विलय दिवस को याद करते हुए महाराजा हरि सिंह के कार्यों को सराहा और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने कहा कि देश को कमजोर करने वाली ताकतें विलय पर बार-बार प्रश्न चिन्ह खड़ा करती हैं जबकि सच्चाई यह है कि यह विलय संपूर्ण था। महाराजा हरि सिंह ने पूर्ण रूप से देश की दूसरी रियासतों की तरह इसका विलय किया था। इसलिए इस पर कोई भी शंका नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाजन के एक साजिश के तहत गुरदास जिला को पाकिस्तान के साथ मिलाने की कोशिश की गई थी, ताकि जम्मू कश्मीर में जाने का कोई रास्ता ना बचे और पाकिस्तान जम्मू कश्मीर को आसानी से हड़प सके। लेकिन महाराजा हरि सिंह व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गुरु माधव सदाशिव गोलवरकर के प्रयासों से उनकी योजनाएं धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन

सोमराज ने कहा कि देश विरोधी विचारधारा बाले लोग विलय को अधूरा बता कर देश को कमजोर करने की बात करते हैं। लेकिन लोग इसके प्रति जागरूक हो चुके हैं। जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि महाराजा हरि सिंह स्वयं चाहते थे कि जम्मू कश्मीर प्रदेश पहले की भांति ही रहे, लेकिन पाकिस्तान की नापाक हरकतों को भांपते हुए सही समय पर सही निर्णय लेते हुए भारत के साथ इसके विलय की घोषणा की और 26 अक्टूबर को इस संधि पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed