फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   डोडा के युवक के आतंकी बनने की फोटो वायरल

डोडा के युवक के आतंकी बनने की फोटो वायरल

Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
डोडा के युवक के आतंकी बनने की फोटो वायरल
डोडा। सोशल मीडिया पर शुक्रवार की शाम सजान गांव के आबिद हुसैन भट्ट(23) की फोटो वायरल होने और उसके आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा में शामिल होने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आबिद हुसैन कश्मीर में काम करने गया था और ईद पर घर आया था। 30 जून को वह घर से भद्रवाह काम करने के लिए जा रहा है, ऐसा कह कर निकला था। वहीं, दो जुलाई से उसका फ़ोन बंद है। इस बीच अचानक उसका हथियारों से लैस फोटो सामने आने से उसके परिवार वाले भी सकते में हैं। आबिद के माता पिता भी घर पर मौजूद नहीं हैं, वह माल मवेशियों के साथ ऊपर पहाड़ी पर लाल दरमन गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी मोहम्मद शब्बीर ने कहा कि हमें भी शुक्रवार की रात इसकी जानकारी मिली, जब उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हमने टीम को उसके घर भेजा, जहां पता चला कि वह सात दिन से घर से लापता है। पहले भी राजोरी, भद्रवाह, हिमाचल आदि जगहों पर मजदूरी करने जाता रहता था। पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किस कनेक्शन से वह गया है और कोशिश करेंगे कि वह लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबिद के भाई ने मीडिया के जरिये से अपील की कि वह वापस घर लौट आए। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed