{"_id":"5b105a584f1c1b906e8b58f6","slug":"21527798360-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन व नगदी सहित तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन व नगदी सहित तस्कर काबू
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गांधी नगर पुलिस ने हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से 60 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। हेरोइन को तौलने वाली एक मशीन भी मिली है। आरोपी की पहचान वजाहत अली निवासी सुरनकोट, पुंछ के रूप में हुई है।
पुलिस की तरफ से गांधी नगर के ग्रीन बेल्ट पार्क में वीरवार को दोपहर नाका लगाया गया था। यहां वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी पैदल चले आ रहे एक व्यक्ति ने नाका देखा तो वह भागने लगा। पुलिस को शक हुआ और उसे दबोच लिया गया। पूछताछ करने और तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन मिली। वह कई दिनों से जम्मू में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। युवाओं को थोड़ी-थोड़ी करके हेरोइन बेच रहा था। सूत्रों की मानें तो हेरोइन पुंछ से लाया है। संभव है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से आई हो। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।