फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मंदिर निर्माण के समय बिगड़े माहौल को सुधारने की पहल

मंदिर निर्माण के समय बिगड़े माहौल को सुधारने की पहल

Thu, 24 May 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मंदिर निर्माण के समय बिगड़े माहौल को सुधारने की पहल
कठुआ। गुरु नाभादास मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे गतिरोध के बाद बुधवार को शहर के विभिन्न समुदायों के लोगों का शिष्टमंडल जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया से मिला और विकल्प दिए जाने की मांग की। जिला सचिवालय में आयोजित बैठक के बाद इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया ने बताया कि कठुआ के गणमान्य लोग उनसे मिलने पहुंचे थे, जिसमें कठुआ के विकास और पिछले कुछ दिन से चल रहे एक निर्माण के संबंध में बातचीत की गई। बैठक में बातचीत से हल ढूंढने की कोशिश की गई है। लोगों को मामले की पूरी जानकारी नहीं थी कि सरकारी जमीन पर धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं किया जा सकता। मंदिर निर्माण के लिए कामन लैंड ढूंढ़ी जाएगी, जो लोग डोनेट करेंगे। वहां मंदिर का निर्माण होगा और प्रशासन भी सहयोग करेगा। बैठक में पूर्व विधायक सागर चंद, पंजाब चंद, रतन चंद करोत्रा, सुरिंद्र, शाम नारायण मेहता, सोमराज आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक सागर चंद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि सरकारी जमीन पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि नहीं बन सकता। डीसी से मांग की गई कि मदद की जाए ताकि बिरादरी का मंदिर बन सके और अनुयायी शोभायात्रा आदि निकाल सकें। इसके बाद भूमि उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया गया है। साथ ही पहली जगह पर कार्यक्रम करने की इजाजत है। रत्न चंद करोत्रा ने कहा कि काफी दिनों से चर्चा चल रही थी जिला प्रशासन और लोगों के बीच मतभेद हो गया है। नामसमझी से मामला बढ़ता गया जिससे समाज ही नहीं शहर की बदनामी होने जा रही थी। शहर के विभिन्न समुदाय के लोगों ने सहमति से काम करने का फैसला लिया और जिला उपायुक्त से मिले। यकीन दिलाया गया कि कानूनी तौर पर काम किया जा रहा है। यहां समुदाय के लोग पिछले दो दशक से कार्यक्रम करते आए हैं। उन्होंने कहा कि फैसला लिया गया है कि कि कानून के खिलाफ कुछ नहीं करेंगे। डीसी ने भरोसा दिलाया कि यदि मंदिर निर्माण के लिए जगह नहीं मिलेगी तो जगह भी दिलाई जाएगी, साथ ही एक लाख की सहायता भी दी जाएगी। उन्होंने इसके लिए जिला उपायुक्त का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed