{"_id":"5b03db494f1c1b51778b4959","slug":"21526979401-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक का शव मिलने पर बिफरे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक का शव मिलने पर बिफरे परिजन
Updated Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शनिवार सुबह शहर के वार्ड दो निवासी अजीत राज का शव सावन चक इलाके में नहर के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद अजीत के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने जब सावन चक इलाके में नहर के किनारे शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
उधर, मृतक के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है। उन्होंने कोर्ट मार्ग को आंशिक रूप से ठप करते हुए जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अजीत मिनी बस चलाता था। शाम सात बजे उसने अपने पिता को आखिरी फोन किया था।उसने बताया कि कोई उसे साथ ले गया है। इसके बाद उसका फोन नहीं आया। परिजनों ने अजीत की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की, हालांकि पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया है। ब्यूरो