फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगी कार्रवाई

जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगी कार्रवाई

Sat, 14 Apr 2018 01:51 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगी कार्रवाई
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय की डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) प्रो. सतनाम कौर के स्थानांतरण पर कार्रवाई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर होगी। प्रो. पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी ने 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और सिक्योरिटी कर्मी शामिल हैं। बयान के लिए कई छात्रों का सहयोग न मिलने से उन्हें फाइनल नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बाकायदा हास्टल और घरों पर नोटिस भेजे जाएंगे। डीएसडब्ल्यू पर एक छात्र पर डंडे से हमला करने का आरोप है। इस बीच डीएसडब्ल्यू लंबी छुट्टी पर चली गई हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 3-4 छात्रों को कई बार बयान दर्ज करवाने के लिए जांच कमेटी ने नोटिस दिया गया है। लेकिन उनका सहयोग नहीं मिल रहा है। जांच में ऐसे छात्रों को फाइनल नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद पहले के सदस्यों के दर्ज किए गए बयान के आधार पर ही रिपोर्ट बनाई जाएगी। हालांकि प्रो. सतनाम कौर के लंबी छुट्टी पर जाने से डीेएसडब्ल्यू पद पर दूसरे किसी अधिकारी को बिठाना तय है। डीएसडब्ल्यू पर एक छात्र को पीटने के बाद जम्मू विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों ने डीएसडब्ल्यू सहित अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ की थी। इसमें विवि प्रशासन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को फिर भड़क सकते हैं विवि के आंदोलित छात्र
जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के सोमवार को खुलने के साथ ही दोबारा छात्र आंदोलन शुरू हो सकता है। विवि प्रशासन ने सार्वजनिक तौर पर विज्ञापन में पब्लिक नोटिस देकर अपनी सफाई पेश कर दी है। जिसमें छात्रों की प्रमुख मांग में डीएसडब्ल्यू के तबादले पर जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की बात कही गई है। स्थानांतरण को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। जिससे कैंपस में दोबारा हंगामा होने के आसार हैं। शुक्रवार को जेयू में भारी हंगामे के बाद देर रात को मंडलायुक्त के साथ हुए समझौते में सिविल प्रशासन की ओर से छात्रों को डीएसडब्ल्यू को हटाने के साथ अन्य मांगों पर भरोसा दिलाया गया था। लेकिन विवि प्रशासन अभी सीधे तौर पर कार्रवाई के मूड में नहीं है। बीती रात नाराज छात्रों ने बातचीत के लिए पांच शिक्षकों को आधी रात तक बंधक बनाकर रखा था। डीएसडब्ल्यू के तबादले की प्रमुख मांग के लिए आमरण अनशन पर रहे छात्र अभिनंदन के अनुसार मंडलायुक्त ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि डीएसडब्ल्यू को बदल दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी कार्रवाई होगी। लिखित में ऐसी कार्रवाई न होने पर विद्यार्थियों को मजबूरन सोमवार को दोबारा आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की मांगें नजरअंदाज नहीं, पर नियमों के तहत सब कुछ - वीसी
जम्मू विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. आरडी शर्मा का कहना है कि विवि प्रशासन ने पब्लिक नोटिस में छात्रों की सभी मांगों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। डीएसडब्ल्यू के तबादला जांच कमेटी की रिपोर्ट पर होगा। इस घटनाक्रम से पहले 2017 में डीएसडब्ल्यू ने लंबी छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। छात्रों की मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। किसी को भी व्यक्तिगत तौर पर निशाना नहीं बनाया जा रहा है। नियमों के तहत सभी मांगों पर काम हो रहा है। पब्लिक नोटिस में छात्रों की मांगों में सभी विद्यार्थियों और स्कालरों के लिए निशुल्क वाईफाई सुविधा, चौबीस घंटे फूड कोर्ट सुविधा, छात्राओं के लिए सुरक्षा सहित चौबीस घंटे लाइब्रेरी सुविधा, सभी गेट पर सीसीटीवी स्थापित करना, कैंपस में कंप्यूटरीकृत प्रिंटआउट सुविधा देने, सभी विभागों में शैक्षणिक टूर, छात्रवृत्ति और नए हास्टलों को शुरू करना शामिल है। सभी पर मौजूदा स्थिति स्पष्ट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed