फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कार्यक्रमों में भीड़ बढ़ाने को आंगनबाड़ी वर्कर्स को बुलाते हैं नेता

कार्यक्रमों में भीड़ बढ़ाने को आंगनबाड़ी वर्कर्स को बुलाते हैं नेता

Sat, 31 Mar 2018 05:16 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रमों में भीड़ बढ़ाने को आंगनबाड़ी वर्कर्स को बुलाते हैं नेता
आंगनबाड़ी वर्कर्स - फोटो : FILE PHOTO
कठुआ। वेतन बढ़ोतरी की मांग पर कई दिनों से धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने शुक्रवार को फिर सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी मंत्रियों या विधायकों को अपने कार्यक्रमों में भीड़ इकट्ठा करनी होती है तो आंगनबाड़ी वर्करों को बुलाया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि हमें भीड़ बढ़ाने और ताली बजाने के लिए ये नेता इस्तेमाल करते हैं। ड्रीमलैंड पार्क में धरना-प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा काम तालियां बजाना नहीं है। जल्द सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स की वेतन वृद्धि करे नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स यूनियन के सदस्यों ने कहा कि वह मंत्रियों नेताओं के कार्यक्रमों में तालियां बजाने के लिए वेतन में वृद्धि की मांग नहीं कर रही हैं। उनका अपना काम है और उसी के लिए वह वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं। सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। मात्र 3600 रुपये में सरकार उनसे कई प्रकार के काम लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर रखा है। जब भी किसी मंत्री को अपने किसी कार्यक्रम में भीड़ दिखानी होती है तो उन्हें बुलाया जाता है और इसके लिए आदेश भी आते हैं। उन्होंन ेकहा कि मंत्रियों के कार्यक्रमों में तालियां बजानी हो तो आंगनबाड़ी वर्कर याद आती हैं और जब वेतन बढ़ाने की मांग वह पिछले 19 दिनों से कर रही हैं तो किसी मंत्री को उनकी याद नहीं आ रही है। उन्होंने ऐसे में मंत्रियों को अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए जो इस प्रकार ड्रामा कर वोट लेते हैं और कुर्सी मिलने के बाद सब भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed