{"_id":"5a70c6f34f1c1b81268b761e","slug":"21517340403-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोग पर भ्रम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोग पर भ्रम की स्थिति
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक चौधरी मुख्य ने बताया कि कुष्ठ रोग लाइलाज बीमारी नहीं है। सही इलाज और संयम के साथ इसका इलाज संभव है और पीड़ित व्यक्ति फिर से स्वस्थ जीवन जी सकता है। कुष्ठ रोग को लेकर लोगों में काफी भ्रम है और इसे आज भी छूत की बीमारी माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है।
वह मंगलवार को एंटी लेप्रोसी-डे पर जिला कुष्ठ रोग सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। इस मौके पर लोगों को कुष्ठ रोग की जानकारी दी गई साथ ही बीमारी के इलाज से भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 13 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग एक जीवाणु के संक्रमण से होता है। ऐसे में दवा के उपयोग से इसका इलाज हो सकता है। पीड़ित व्यक्ति के परिजनों को चिंता न करते हुए व्यक्ति को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाना चाहिए ताकि समय पर उसका इलाज हो सके।
सीएमओ ने बताया कि जिले में पंद्रह कुष्ठ रोग पीड़ित हैं। सभी का इलाज चल रहा है। इस वर्ष स्पर्श लेप्रोसी अभियान चलाया जा रहा है। जो 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम कर लोगों का जागरूक किया जाएगा। इसके लिए एक जागरूकता वैन भी जिला मुख्यालय से रवाना की गई। जो कुष्ठ रोग पर लोगों को जागरूक करेगी। इससे पूर्व सोसायटी के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी याद किया और उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाए। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाइ गई।