फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   21 in Pahalgam, Jammu and Gulmarg experienced extreme heat after eight years

Jammu News: पहलगाम में 21, जम्मू और गुलमर्ग में आठ साल बाद अधिक तपिश

विज्ञापन
21 in Pahalgam, Jammu and Gulmarg experienced extreme heat after eight years
गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, एक मई तक राहत के आसार नहीं, मैदानी इलाकों में लू जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। प्रदेश में चढ़ते पारे ने कई रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पर्यटन स्थल पहलगाम में सोमवार को 21 साल बाद गर्म दिन बीता है। जम्मू और गुलमर्ग में भी 8-8 और श्रीनगर व बटोत में 2-2 साल बाद अधिक गर्मी पड़ी है।
राजधानी जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 40.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन बीता। मैदानी इलाकों में लू और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। पहाड़ भी तप रहे हैं। पहलगाम में सोमवार को दिन का पारा सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 7 अप्रैल 2004 को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां 28 अप्रैल 1979 को आलटाइम अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा था। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर पारे के 19.8 डिग्री पहुंच जाने से आठ साल बाद अधिक गर्मी पड़ी है। यहां 18 अप्रैल 2017 को दिन का पारा 20.4 डिग्री सेल्सियस तक गया था।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 1 मई तक राहत नहीं मिलेगी और मैदानी इलाकों में लू जारी रहेगी। लेकिन 2 से 3 मई के बीच कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में सुबह से ही गर्मी से जनजीवन प्रभावित था। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। पारे में उछाल के साथ दिन के समय सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। बाजारों से खरीदारों की रौनक कम हुई है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। इससे पहले जम्मू में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री और 28 अप्रैल 2022 को 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में भी दो साल बाद गर्म दिन बीता है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 11 अप्रैल 2022 को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बटोत में भी दो साल बाद गर्म दिन बीता। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 28 अप्रैल 2022 को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बनिहाल में दिन का पारा 28.0, कटड़ा में 36.4 और भद्रवाह में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed