फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   योजनाओं से 25 प्रतिशत जल कमी को किया पूरा

योजनाओं से 25 प्रतिशत जल कमी को किया पूरा

विज्ञापन
योजनाओं से 25 प्रतिशत जल कमी को किया पूरा
जम्मू। 25 प्रतिशत की कमी को चालू जल योजनाओं को पूरा करके दूर किया गया है। दिसंबर 2019 तक अतिरिक्त 18 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी की क्षमता बढ़ाई जाएगी। राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने मंगलवार को जम्मू संभाग में गर्मी के दौरान जलापूर्ति की स्थिति की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

राज्यपाल को सूचित किया गया कि जलापूर्ति की कमी का सामना करने वाले संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों की मैपिंग करने के निर्देश पहले ही दिए गए हैं। इससे निपटने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि पूरे संभाग में पानी के टैंकर की आपूर्ति को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। आपात स्थिति से निपटने के लिए इस साल मई के अंत तक मशीनरी और ट्रांसफार्मर की स्थापना की जाएगी। विभाग को पानी की आपूर्ति करने वाले पानी के टैंकरों पर जीपीएस प्रणाली स्थापित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण स्टेशनों को पानी की आपूर्ति के लिए 66 समर्पित फीडरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में पीडीडी और पीएचई विभाग समन्वय स्थापित करें।
सचिव अजीत साहू ने बताया कि 33 नए फीडर निर्बाध बिजली के लिए पहले से मौजूद बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे। ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए उपयुक्त व्यवस्था की जाए। पीएचई विभाग जल संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाए। नव प्रस्तावित भवनों में वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की जाए। शिकायत निवारण के लिए 24-7 कॉल सेंटर की स्थापना करेगा और महत्वपूर्ण पंपिंग स्टेशनों पर स्वचालित निगरानी प्रणाली शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तवी, चिनाब और बसंतर नदियों के अलावा जम्मू संभाग के अन्य बड़े नालों में आवश्यक कार्यों के लिए धन की आवश्यकता पर भी बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed