{"_id":"5bd362efbdec2269625f5c58","slug":"201540580079-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल रखने पर विद्यार्थी को मारा थप्पड़, अध्यापक के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल रखने पर विद्यार्थी को मारा थप्पड़, अध्यापक के खिलाफ नारेबाजी
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में एक विद्यार्थी को थप्पड़ मारे जाने के विरोध में अन्य विद्यार्थियों ने मुख्य बाजार को आने वाले चौक को बंद कर नारेबाजी की।
बताया जाता है कि स्कूल में मोबाइल फोन ले जाने पर अध्यापक ने विद्यार्थी से इस बारे में पूछताछ की। उचित जवाब नहीं मिलने पर अध्यापक ने उसे थप्पड़ मार दी। यह बात स्कूल में फैलते ही एबीवीपी सदस्य पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ जुलूस निकालते हुए मुख्य बस अड्डे से होकर मुख्य चौक पर पहुंचे, जहां धरना दिया। इस दौरान मौके पर अध्यापक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। उक्त विद्यार्थी का कहना था कि मोबाइल फोन उसका नहीं था। उसके पास किसी ने फेंका था। उसने अध्यापक को सारी बात बताई भी। इसके बावजूद उसे थप्पड़ मारा गया। उधर धरना दिए जाने का पता चलने के बाद उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाया गया और पूरे मामले को सुना गया। बताया जाता है कि पुलिस ने स्कूल प्रशासन को भी बुलाया हुआ था।