{"_id":"5b732c0f42c792304d718982","slug":"201534274575-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटे बंद रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटे बंद रहा हाईवे
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। मंगलवार को तड़के तेज बारिश के दौरान रामबन के डिगडोल में पस्सियां गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 15 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान रामबन व उधमपुर में घाटी की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 15 घंटे तक यात्री व वाहन चालक परेशान रहे। रात करीब साढ़े आठ बजे राजमार्ग खुला तो जाम की स्थिति बन गई।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रामबन के डिगडोल में पहाड़ से पस्सियां गिरने के बाद राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद राजमार्ग पर वाहनों की कतार लगने लगी। सूचना मिलने पर उधमपुर में भी वाहनों को घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई। उधमपुर में जखैनी, संगूर, रठियान, गरनई व अन्य इलाकों में वाहन रोके गए। वाहनों में सवार यात्री व चालक राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। रामबन में राजमार्ग को खोलने का काम सुबह ही शुरू कर दिया गया था, लेकिन पस्सी इतनी थी कि एक तरफ से मलबा हटाने के बाद पहाड़ से फिर से मलबा राजमार्ग पर गिर रहा था। करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। इसके बाद सबसे पहले रामबन में रोके गए वाहनों को छोड़ा गया। लेकिन फिर जाम की स्थिति बन गई। उधमपुर में भी वाहनों को छोड़ने के बाद जाम की स्थिति रही।