{"_id":"5b40d8bc4f1c1b02278b4f1b","slug":"201530976444-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ में शामिल आतंकियों ने की थी सेना पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ में शामिल आतंकियों ने की थी सेना पर फायरिंग
Updated Sat, 07 Jul 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड के साथ
------------
भीड़ में शामिल आतंकियों ने की थी सेना पर फायरिंग
श्रीनगर। कुलगाम घटना के बारे में सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग की थी। बाद में जवानों ने जवाबी कार्रवाई के तहत फायरिंग की। उन्होंने कहा कि सेना की एरिया डामिनेशन पेट्रोलिंग पार्टी जिले के हावुरा इलाके से गुजर रही थी। अचानक स्थानीय युवाओं की एक टोली ने उनके पत्थर मारने शुरू कर दिए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई और करीब 400 के करीब लोगों ने सेना के दल को घेर लिया। पत्थरों और पेट्रोल बम से निशाना बनाया। सेना पर पत्थर होने के बाद भीड़ को सेना ने तीन बार चेतावनी दी और हटने को कहा। लेकिन, वे नहीं माने। कुछ आतंकी भी भीड़ में शामिल थे। इन्होंने सेना के जवानों पर फायरिंग की। कुछ जवान घायल हुए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सेना ने अपने बचाव में कार्रवाई की। इसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई। इस पर जांच चल रही है। ब्यूरो