{"_id":"5b03dbaa4f1c1bdc408b6de8","slug":"201526979498-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में तपिश और कश्मीर में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में तपिश और कश्मीर में बारिश
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रियासत के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अधिकांश इलाकों में हल्की और तेज बारिश से पारा गिर गया है। लेकिन जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे। जिला पुंछ में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहने के आसार हैं। इसमें कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश होगी। कई हिस्सों में 14 और 15 मई को तेज हवाएं चल सकती हैं।
राज्य में बदले मौसम से दिन के पारे में सामान्य से 5-6 डिग्री गिरावट आई है। बारिश से घाटी में ठंडक बनी हुई है। सोमवार को अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दिनभर बादलों के छाए रहने से तपिश से थोड़ी राहत रही। लेकिन बिजली की अघोषित कटौती ने गर्मी बढ़ाने का काम किया। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री गिरकर 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा सामान्य से 4.1 डिग्री गिरकर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच लेह न्यूनतम 2.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे ठंडा रहा।