{"_id":"5b03db1f4f1c1beb7e8b4ef3","slug":"201526979359-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में हुई खूनी झड़प में 15 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में हुई खूनी झड़प में 15 जख्मी
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ/मेंढर। शनिवार की सुबह जिले की मेंढर तहसील के गांव छजला में काफी समय से चल रहा भूमि विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दोनों तरफ से जम कर पत्थर, लाठी-डंडे और बेलचे चले, जिसमें 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पहले जिला अस्पताल राजोरी और बाद में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान प्रथम पक्ष से मुस्तफा अहमद पुत्र अलफदीन, मोहम्मद खलील पुत्र अली अकबर, मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद खलील, वकार अहमद पुत्र मोहम्मद खलील, मोहम्मद मुजतबा पुत्र मोहम्मद मुश्ताक और दूसरे पक्ष से मोहम्मद मतलूब पुत्र मोहम्मद ईसा, मोहम्मद ईसा पुत्र गुलाम हुसैन, शारूण अख्तर पत्नी अब्दुल गफार, सैद बेगम पत्नी मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद शकूर पुत्र मोहम्मद ईसा, इंतजार अहमद पुत्र मोहम्मद इसमाइल, फजल हुसैन पुत्र मोहम्मद ईसा, फरजाना कौसर पत्नी राजा गुलजार और अशाद बेगम पत्नी मोहम्मद इसमाइल सभी निवासी गांव छजला के रूप में हुई है। इस घटना के बारे में ब्लाक मेडिकल अधिकारी डाक्टर परवेज अहमद खान का कहना है कि 15 घायलों में से दो शारून अख्तर और फरजाना कौसर की हालत नाजुक देखते हुए, उन्हें हमने प्राथमिक उपचार के उपरांत पहले जिला अस्पताल राजोरी रेफर किया था, लेकिन बाद में उन्हें उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद मेंढर पुलिस ने थाने में एफआईआर दर्ज कर आरपीसी की धारा 307, 323, 336 और 147 में मामला दर्ज करते हुए दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले की मेंढर तहसील के पुंछ मेंढर मार्ग पर स्थित गांव छजला निवासी मुस्तफा अहमद पुत्र अल्फदीन और मोहम्मद मतलूब पुत्र मोहम्मद ईसा के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। इसको लेकर उनमें अक्सर छोटे-मोटे झगड़े और कहासुनी होती रहती है। ऐसे में शनिवार की सुबह जब दोनों पक्षों के कुछ लोग गांव स्थित प्राकृतिक जलाशय पर नहाने के लिए गए हुए थे तो वहां उनके बीच उसी भूमि विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी, जोकुछ ही पलों में खूनी संघर्ष में बदल गई। पहले मौके पर मौजूद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। बाद में घरों में मौजूद अन्य सदस्य भी हाथों में लाठी डंडे और बेलचे आदि लेकर पहुंच गए और फिर खूनी संघर्ष शुरू हो गया। दोनो पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर प्रहार किए। जिसमें एक तरफ से 9 और दूसरी तरफ से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर मेंढर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की सहायता से घायलों को उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि मेंढर तहसील में आए दिन भूमि विवाद खूनी संघर्ष में बदलने की घटनाएं पेश आती रहती हैं। गत वर्ष भी इसी प्रकार के एक भूमि विवाद में 13 लोग घायल हो गए थे।