फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2014 will be good for bjp said amit shah

भाजपा के लिए सुनहरा होगा 2014: शाह

Fri, 12 Dec 2014 10:48 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 12 Dec 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
2014 will be good for bjp said amit shah

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कश्मीर में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। शाह ने कांग्रेस को जम्मू कश्मीर राज्य के पिछड़ेपन का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी जैसे क्षेत्रीय दलों के सहारे टिकी हुई थी।

विज्ञापन


लोगों से अपील की कि अगर वह कांग्रेस मुक्त भारत देखना चाहते हैं तो नेकां और पीडीपी को वोट न डालें। वर्ष 2014 भाजपा के लिए सुनहरा बनेगा। वह शोपियां और अमीरा कदल में भाजपा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि हर वर्ष केंद्र सरकार द्वारा कई सौ करोड़ की राशि भेजी जाती है, जो जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पाती। यह सब पैसा सत्ता संभाले लोगों की जेब भरता है। उन्होने लोगों से कहा कि अगर वह सबक सिखाना चाहते हैं तो नेकां और पीडीपी को वोट न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी निशाना साधा और कहा कि जब श्रीनगर में सितंबर के महीने में भीषण बाढ़ आई थी तो उस दौरान उमर अब्दुल्ला और उनके मंत्री लोगों का ख्याल नहीं रख पाए। उन्होंने कहा कि उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के बाढ़ पीड़ितों के लिए 1700 करोड़ की राहत राशि भेजी।


भाजपा नेता ने कहा कि वर्ष 2014 उनके लिए सुनहरा बनेगा। एक तो इस वर्ष नरेंद्र मोदी ने प्रधान मंत्री का पद संभाला। उम्मीद है कि इस वर्ष जम्मू कश्मीर की जनता राज्य में भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने इस मौके पर लोगों को अच्छी सड़कें, स्कूल, 24 घंटे बिजली और बेहतर पर्यटकों के आगमन का आश्वासन दिलाया।

शाह ने लोगों से कमल का बटन दबाने की अपील की और कहा कि वह भाजपा पर विश्वास जताएं जो सत्ता में आने के बाद विकास की लहर फैलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed