फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   200 terrorists are active in kashmir

खुलासाः घाटी में अभी सक्रिय हैं करीब 200 आतंकवादी

Fri, 11 Dec 2015 09:09 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
200 terrorists are active in kashmir

सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी एसके भगत ने घाटी में वर्तमान समय में करीब दो सौ आतंकियों के सक्रिय होने की बात कही है। उन्होंने यह भी बताया कि घाटी में आतंकवाद की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिला है।

विज्ञापन


इसके अलावा उनके अनुसार घाटी में आतंकी संगठन आईएस के झंडे लहराने की घटनाओं के पीछे कुछ शरारती तत्वों का हाथ है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्पेशल डीजी एसके भगत ने कहा कि वर्तमान में अनुमानों के मुताबिक घाटी में आतंकियों की संख्या ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन


घाटी में दो सौ आतंकी सक्रिय हैं जिसमें से एक तिहाई संख्या विदेशी आतंकियों की है। हाल ही में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी को लेकर डीजी ने कहा कि यह कई सालों से होता आया है कि सर्दियों की शुरुआत में आतंकी गतिविधियों में इजाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पिछले कुछ हमलों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ घटनाएं जरूर हुई हैं। जिन्हें गंभीरता से लिया गया है और यही कारण है कि सुरक्षा बलों द्वारा काफी आतंकियों को पिछले कुछ समय में ढेर किया गया। भगत के अनुसार सीआरपीएफ की सहायता से करीब 40 आतंकियों को इस वर्ष अभी तक घाटी में ढेर किया गया है।

200 सीआरपीएफ जवान अब तक घायल

200 terrorists are active in kashmir

दक्षिणी कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आतंकियों ने हमला कर 6 जवानों को घायल किया था लेकिन जवानों की मुस्तैदी के चलते सीआरपीएफ ने ठीक अगले ही दिन एसओजी की सहायता से दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

स्पेशल डीजी के अनुसार न केवल काउंटर इंसर्जेंसी के ऑपरेशन में सीआरपीएफ अहम भूमिका निभा रही है बल्कि घाटी में कानून और व्यवस्था की स्थिति को कायम रखने में भी पूरी तरह से सीआरपीएफ सक्षम है।

खासकर घाटी में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के संदर्भ में बात करें तो तकरीबन 130 घटनाओं में लगभग 200 सीआरपीएफ जवान घायल हुए हैं जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।

लेकिन इन सभी उकसावे के बावजूद सुरक्षा बलों द्वारा निडर होकर अंधाधुंध गोलीबारी का सहारा नहीं लिया गया। यही सब घटनाएं सीआरपीएफ की छवि को दर्शाती हैं कि किन परिस्थितियों में जवान कार्य कर रहे हैं।

वहीं घाटी में आईएस के झंडे लहराने पर स्पेशल डीजी ने कहा कि घाटी में जो आईएस के झंडे लहराए जाते हैं वो चंद लोगों का काम हैं। ऐसे शरारती तत्व घाटी में शांति नहीं देखना चाहते लेकिन उनके अलावा घाटी के अधिकतर लोग अमन पसंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed