फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   200 terrorist in preps of infiltration in india from POK

खुलासाः POK के लॉन्चिंग पैड से घुसपैठ की ताक में हैं 200 आतंकी

Thu, 12 Jan 2017 06:28 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 12 Jan 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
200 terrorist in preps of infiltration in india from POK
स्कूल में आतंकी हमला - फोटो : social media

अखनूर के करीब पलावलां सेक्टर में एलओसी के करीब हुए हमले के बाद बैट हमले की आशंका बढ़ी है। एलओसी के करीब सीमा सड़क संगठन के जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (ग्रेफ) शिविर पर हुए हमले का तरीका बैट हमले की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन


आमतौर पर फिदायीन हमले में आतंकी मौके पर जमकर अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं लेकिन इस बार हमलावरों ने हिट एंड रन की नीति पर अमल किया। बैट हमले में आतंकियों और पाकिस्तानी सेना की संयुक्त टीम यही रणनीति अपनाती रही है।
विज्ञापन


पीओके के डेढ़ दर्जन से अधिक लांचिंग पैड पर 200 आतंकी अब भी घुसपैठ की ताक में हैं लिहाजा सुरक्षा बलों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने जल्दीबाजी में अंधाधुंध गोलियां चलाकर भागने की रणनीति अपनाई, इससे लगता है कि वे अंधेरे में ही पीओके वापस लौटने की रणनीति पर काम कर रहे थे। इस हमले में तीन मजदूरों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने भेजी रिपोर्ट

200 terrorist in preps of infiltration in india from POK
Terrorist - फोटो : File Photo

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान ने तीन बार बैट हमला किया है जिसमें सेना के जवानों के शवों के साथ भी अमानवीय हरकत की गई। जवानों के सिर काटने जैसी घटनाएं भी हुईं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पाकिस्तान ने पुंछ इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया था।

उसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने घुसपैठ के ताजा प्रयासों और बैट हमले की आशंका जताते हुए गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी थी। गृह मंत्रालय के दस्तावेजों के अनुसार 2016 में 108 आतंकी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने में सफल रहे।

नए साल में यह संख्या पांच बताई जा रही है। पिछले साल घुसपैठ के 203 प्रयास हुए थे जिसमें 27 आतंकी मारे गए। सुरक्षा बलों को भी भारी कीमत चुकानी पड़ी। धुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों में से सिर्फ दो की ही गिरफ्तारी हो पाई। 

कश्मीर घाटी 300 आतंकी सक्रिय

200 terrorist in preps of infiltration in india from POK
कश्मीर घाटी 300 आतंकी सक्रिय - फोटो : File Photo

बार्डर और एलओसी पर बीएसएफ और सेना ने घुसपैठ की कोई कोशिशों को नाकाम किया जिसमें 72 आतंकी पीओके खदेड़े गए। कश्मीर घाटी 300 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें 200 से अधिक पाकिस्तानी आतंकी हैं। सुरक्षा बलों और सेना ने इनकी तलाश में सर्च आपरेशन चलाया है। 

आतंकी हमलों की सुरक्षा बलों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। हमलों में पिछले साल में 60 जवान शहीद हुए और 104 घायल हुए हैं। इससे पहले 2014 में 26 और 2015 में 39 जवान शहीद हुए थे। पिछले साल सुरक्षा बलों ने 146 आतंकियों को ढ़ेर किया। इस क्रम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच 97 मुठभेड़ हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed