फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   200 ration depots under flood threat across kashmir

बारिश का कहर, 200 गांव पानी से घिरे

Fri, 05 Sep 2014 02:00 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
200 ration depots under flood threat across kashmir

पिछले तीन दिन से मूसला धार बारिश से रियासत के सभी नदियां और नाले खतरे के निशान से उपर बह रहे हैं। पानी के तेज बहाव ने कई लोगों की जान ले ली हैं।

विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण राहत कार्य को शुरु करने में सेना को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय झेलम नदी खतरे के निशान से 33 फीट उपर बह रही है।
विज्ञापन


वहीं जम्मू शहर के पास से बहने वाली तवी नदीं भी खतरे के निशान से लगभग 5 फीट उपर बह रही है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों के घर पानी में बह गए है।

घाटी का संपर्क देश से कटा

200 ration depots under flood threat across kashmir

र‌ियासत में बार‌िश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य की अलग-अलग जगहों से लगातार लोगों के डूबने और भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। ज‌िस कारण से कश्मीर घाटी का संपर्क देश से कट गया है।

कश्मीर के गंदरबल में वीरवार को दो और लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबक‌ि श्रीनगर के मौसम व‌िभाग के कार्यलय में पानी भर गया।

वहीं कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर 20 लोगों के बह जाने की भी खबर आ रही है। भूस्खलन के कारण फ‌िलहाल श्रीनगर का जम्मू से संपर्क टूट गया है।

बस हादसे में चार शव और म‌‌िले

200 ration depots under flood threat across kashmir

वीरवार को राजोरी के नौशेरा में 65 बारातियों से भरी एक बस नाले में बह गई थी। इसमें सवार करीब 60 लोग बह गए थे। सेना को इस हादसे में बहे लोगों में से चार लोगों के शव बरामद कर ल‌िए है।

कल बस में सवार तीन लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई, जिन्होंने बस बहने से पहले छलांग लगा दी। शाम सात बजे घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर कनारा गांव से ड्राइवर लवली शर्मा सहित तीन शव बरामद हुए थे।

पुलिस, सेना और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर हैं। बारिश जारी रहने से बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया। बस में दूल्हा, उसकी बहन, भाई और माता भी सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed