फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   20 militants active in jammu province

जम्मू में तबाही मचाने को तैयार हैं 20 आतंकी

Sat, 11 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 11 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
20 militants active in jammu province

जम्मू संभाग में 15 से 20 आतंकवादी सक्रिय हैं। वर्ष 2014 में संभाग में कुल 12 आतंकी वारदातें हुई हैं। 2015 में 22 मार्च तक तीन आतंकवादी घटनाएं सामने आई हैं। विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान पीडीपी सदस्य फिरदोस अहमद टाक के सवाल के जवाब में बागवानी, हज और औकाफ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने यह जवाब दिया।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों से आतंकवादी घटनाओं में कमी आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ घटनाएं होती रही हैं। उन्होंने कहा कि सूचनाओं के अनुसार अभी 15 से 20 आतंकवादी जम्मू संभाग में सक्रिय हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि आतंकवादियों की चुनौती का सामना करने के लिए जम्मू संभाग और लद्दाख में ग्रामीण सुरक्षा समितियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन


कुल 25632 ग्रामीण सुरक्षा समितियों के सदस्य वालंटियर के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सुरक्षा समितियों के सदस्यों को हथियार तो मुहैया करवाये गए हैं, लेकिन इन्हें कोई मानदेय नहीं दिया जाता है और यह पूरी तरह से वालंटियर के तौर पर काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण सुरक्षा समितियों के सदस्यों के साथ जो एसपीओ लगे हैं उन्हें मासिक तौर पर तीन हजार रुपये मानदेय दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed