फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   20 inches of snow fell in Jojila, traffic stalled on the Jammu-Srinagar highway

जम्मू कश्मीर: जोजिला में सबसे अधिक 20 इंच बर्फ गिरी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन से यातायात ठप

Sat, 31 Dec 2022 10:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 10:38 AM IST
सार

बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं किया जा सका है। पर्यटन स्थलों पर सफेद चादर बिछने से सैलानियों की आमद बढ़ी है।

विज्ञापन
20 inches of snow fell in Jojila, traffic stalled on the Jammu-Srinagar highway
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश और बर्फबारी से लंबे समय से चल रहे सूखे का दौर टूट गया है। पिछले 24 घंटे में श्रीनगर समेत कई जिलों में बारिश और बर्फबारी हुई है। मौसम में बदलाव से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में अधिकतर इलाकों में मौसम साफ है।

विज्ञापन


बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं किया जा सका है। पर्यटन स्थलों पर सफेद चादर बिछने से सैलानियों की आमद बढ़ी है। उधर जम्मू श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन होने के कारण यातायात के लिए ठप हो गया है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनामर्ग पर्यटन स्थल में 20 इंच बर्फ गिरी है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल गुलमर्ग में सात इंच, श्रीनगर में 1.5 इंच, काजीगुंड में छह इंच बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम में पांच इंच, कुपवाड़ा में आठ इंच और कोकेरनाग में दो इंच बर्फ गिरी है। बांदीपोरा में 2-5 इंच, ऊपरी इलाकों में 5-8 इंच, गुरेज सेक्टर में 12 इंच, राजदान पास में 18 इंच बर्फ गिरी है। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजीला दर्रे में 20 इंच बर्फबारी हुई।  

श्रीनगर हवाईअड्डे पर सुबह साढ़े 11 बजे तक उड़ानें रहीं प्रभावित

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला रहा। घाटी के कई हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई रही। इससे श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कम दृश्यता के कारण सुबह हवाई यातायात प्रभावित रहा। सुबह 11:30 बजे के बाद दृश्यता में सुधार होने पर हवाई उड़ानों का संचालन बहाल हुआ।

 

बर्फबारी से गुलमर्ग और पहलगाम को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। पर्यटकों का कहना है कि नए साल से ठीक पहले पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी का अनुभव करना किसी सपने के सच होने जैसा है। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0.8, कटड़ा में 6.5 और भद्रवाह में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
स्थान     न्यूनतम तापमान 
लेह       -10.2
कारगिल  -6.2
गुलमर्ग   -5.5
पहलगाम  -4.9
काजीकुंड   -2.0
कोकरनाग   -2.0
श्रीनगर    -0.3
बटोत      -0.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed