फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   20 illegally occupied houses demolished after sealing the borders

जम्मू में चला बुलडोजर: सीमाएं सील कर ढहाए अवैध कब्जा कर बनाए 20 घर, प्रशासन ने नशे के गढ़ को किया धराशायी

Sat, 22 Nov 2025 11:32 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 22 Nov 2025 11:32 AM IST
सार

जम्मू प्रशासन ने बिश्नाह के सिकंदरपुर क्षेत्र में नशे के हॉटस्पॉट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो किमी क्षेत्र सील कर 130 कनाल सरकारी भूमि पर बने 20 अवैध मकान ढहा दिए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
20 illegally occupied houses demolished after sealing the borders
सिकंदरपुर में अवैध घरों को जेसीबी से गिराती प्रशासनिक टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन ने शुक्रवार को नशे के हॉटस्पॉट के रूप में कुख्यात बिश्नाह के सिकंदरपुर क्षेत्र को सील कर अवैध रूप से बनाए गए 20 पक्के मकानों को जेसीबी से ढहा दिया।

विज्ञापन


यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट डॉ. राकेश मिन्हास और एसएसपी जोगिंदर सिंह के समन्वय से की गई। इस दौरान क्षेत्र की दो किलोमीटर तक की सीमाएं सील कर दी गईं थीं। कार्रवाई के दौरान 130 कनाल राज्य और कस्टोडियन की भूमि पर बने 20 पक्के मकान गिराए गए। इस भूमि पर विशेष समुदाय के लोगों ने कब्जा जमाए हुए थे और नशीले पदार्थों का धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि 130 कनाल भूमि पर अतिक्रमणकारियों और अपराधियों ने अवैध संरचनाओं का निर्माण करके कब्जा कर लिया था। शुक्रवार सुबह राजस्व और भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों की देखरेख में पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल सिकंदरपुर इलाके में श्मशानघाट के समीप अवैध निर्माण ढहाने के लिए पहुंचे। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच जेसीबी से सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को ढहाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन लोगों ने यहां अवैध कब्जा किया हुआ था और यहां से नशीले पदार्थों की तस्करी समेत सभी अवैध गतिविधियां चला रहे थे। अभियान एसडीएम जम्मू दक्षिण मनु हंसा व एसपी हेडक्वार्टर जम्मू इरशाद राथर, तहसीलदार बिश्नाह अंकुश त्रिपाठी, एसडीपीओ आरएस पुरा गुरुमीत सिंह, एसएचओ बिश्नाह राकेश जमवाल, राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में चलाया गया।

जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में प्राप्त भूमि संबंधित विभाग को सौंप दी जाएगी और कुछ हिस्से का उपयोग नियाबत, पटवार हलका और पुलिस चौकी के लिए भी प्रस्तावित किया जाएगा।

लोगों की 12 बजे तक आवाजाही बंद रखी
दिन निकलने के साथ ही भारी संख्या में मीरां साहिब, बिश्नाह, कुंजवानी, बाड़ी ब्राह्मणा सड़क मार्गों को सील कर प्रशासन ने लोगों की 12 बजे तक आवाजाही बंद रखी। ड्रोन से नजर रखने के साथ प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्हें कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। अगर पुलिस प्रशासन को यहां अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाना था तो उन्हें बता देना चाहिए था। वे अपना सामान कहीं और शिफ्ट कर लेते जिससे उनका नुकसान न होता। उनके आशियाने तोड़ दिए गए हैं। इस सर्दी में वे छोटे बच्चों और माल-मवेशियों को लेकर कहां जाएंगे। लोगों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान ऐसे मकान भी तोड़े गए जिनके घर का कोई सदस्य इस धंधे में शामिल नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed