{"_id":"679408d3da1b716024089554","slug":"20-girl-students-participated-in-painting-competition-samba-news-c-289-1-sjam1009-104957-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पेंटिंग प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पेंटिंग प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने लिया भाग
Sat, 25 Jan 2025 03:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 25 Jan 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
सांबा। नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अभियान रन फाॅर क्लीन टूमाॅरो, रन फाॅर स्वच्छ जम्मू कश्मीर को लेकर लड़कियों के हायर सेकेंडरी स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें छोटे कदम बड़े परिवर्तन का आयोजन किया गया। बाद में स्वच्छता पर पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 20 छात्राओं ने भाग लिया।
12वीं कक्षा की प्रियंका को पहला स्थान मिला। नौंवीं कक्षा की मनीषा को दूसरा स्थान, जबकि 12वीं कक्षा की नरीमन को तीसरा स्थान मिला। एक क्विज प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें चार टीमों ने भाग लिया। इसमें नंदनी, चंचल व मनीशा की टीम प्रथम आई। उन्हें उपायुक्त राजेश शर्मा ने स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट दिए। इस अवसर पर जिला के मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण, नगर परिषद के सीईओ जोध राज आदि मौजूद रहे। संवाद