फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 suspected Swine Flu deaths at jammu

स्वाइन फ्लू: जम्मू में दो संदिग्ध मरीजों की मौत

Thu, 26 Feb 2015 12:06 AM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
2 suspected Swine Flu deaths at jammu

रियासत में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। बुधवार को जम्मू में दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। यहां तीन और नए मामले पाजिटिव आए हैं। चोपड़ा नर्सिंग होम सर्विलांस सेंटर जम्मू में एक डाक्टर की हालत गंभीर है। सेंटर में 20 संदिग्ध मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। स्किम्स श्रीनगर में स्वाइन फ्लू के 19 और मामले पाजिटिव आए हैं।

विज्ञापन


चोपड़ा नर्सिंग होम जम्मू में गत मंगलवार से भर्ती एक 35 वर्षीय युवक ने देर रात दम तोड़ दिया। उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण थे। उसके थूक व खून के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। इससे पूर्व जम्मू में एसपी रैंक के एक अधिकारी की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इस बीच, अखनूर से जीएमसी रेफर की गई एक संदिग्ध महिला मरीज ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। बीते पांच दिन से खांसी और बुखार से पीड़ित अनीता देवी (50) निवासी वोमाल का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जीएमसी रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में वह अचेत हो गई। घरवालों ने जब उसे वापस उपजिला अस्पताल लाया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बीएमओ संजय शर्मा के अनुसार महिला निजी क्लीनिक में उपचार ले रही थी। हालांकि, उसके सैंपल न मिलने से उसकी स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। चोपड़ा नर्सिंग होम जम्मू की विशेष ओपीडी में बुधवार को 169 संदिग्ध मरीज जांच करवाने पहुंचे।

स्किम्स में 20 हजार टेमीफ्लू टैबलेट पहुंचीं

2 suspected Swine Flu deaths at jammu

स्क्रीनिंग के बाद 21 मरीजों के सैंपल लिए गए। यहां एक नया मरीज भी भर्ती किया गया है। एक डाक्टर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार बुधवार को 11 रिपोर्ट आईं। जिसमें तीन पाजिटिव हैं।

इसके साथ जम्मू में अब तक नौ लोग पाजिटिव हो चुके हैं। जीएमसी में जिला अस्पतालों से संदिग्ध मरीजों का पहुंचना जारी है। उधमपुर जिला अस्पताल से बुधवार को एक संदिग्ध महिला मरीज को जीएमसी भेजा गया।

स्किम्स श्रीनगर में 19 नए मामलों के साथ अब तक 172 लोग स्वाइन फ्लू के वायरस से पाजिटिव हो चुके हैं। स्किम्स की प्रवक्ता कुलसोमा भट्ट के अनुसार अस्पताल में 11 मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। इसमें एक मरीज वेंटिलेटर पर है।

बुधवार को तीन मरीजों को छुट्टी दी गई। विशेष ओपीडी में 145 संदिग्ध मरीज पहुंचे। इनमें 17 के सैंपल लिए गए। अस्पताल प्रशासन ने बीस हजार टेमीफ्लू टैबलेट और दो हजार एन-95 मास्क की ताजा खेप हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed