{"_id":"58ab3af34f1c1b0653b23977","slug":"2-new-biotech-park-to-be-establish-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में 2 बायो-टेक्नोलॉजी पार्क होंगे स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में 2 बायो-टेक्नोलॉजी पार्क होंगे स्थापित
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
MEHBOOBA MUFTI
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में दो बायोटेक पार्क की स्थापना की जाएगी। एक जम्मू और दूसरा कश्मीर में होगा। इसके साथ ही श्रीनगर में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र और सांबा में सोलर पाक की स्थापना की जाएगी। यह जानकारी सोमवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेएकेईडीए) तथा साइंस एंड टेक्नालाजी इनोवेशन काउंसिल की हुई बैठक में दी गई।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि रियासत में सोलर पावर प्लांट के लिए 25 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनसे 41 मेगावाट बिजली पैदा हो सकती है। रूफटाप पावर प्लांट स्कीम के तहत 2022 तक 450 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही रियासी के बिड्डा में 45 करोड़ की लागत से छह मेगावाट की विंड एनर्जी प्लांट की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर तथा विंड एनर्जी उत्पादन को प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है, ताकि बिजली संकट की मार झेल रही रियासत को इससे उबारा जा सके। उन्होंने विभिन्न विभागों से इस निमित प्रोजेक्ट को जमा करने को कहा है। साथ ही यह हिदायत दी कि सारी योजनाएं धरातल पर जल्द से जल्द उतरनी चाहिएं। बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सज्जाद गनी लोन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बीबी व्यास, पीडीडी के प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी मोहम्मद अशरफ मीर, जेएकेईडीए के सीईओ शफात उपस्थित रहे।
विज्ञापन