फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 kashmiri youth killed in a naxal attack in Chhattisgarh

नक्सली हमले के शहीदों में दो जवान जम्मू-कश्मीर के

Thu, 04 Dec 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 04 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
2 kashmiri youth killed in a naxal attack in Chhattisgarh

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके के बरन गांव और रामगढ़ के गांव कलाह स्वांखा के लोगों की आंखों में बुधवार को उस आंसू भर आए जब उन्हें पता चला कि गांव का लाडला नक्सली हमले में शहीद हो गया। छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिले के घने जंगलों में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था।

विज्ञापन


कलाह स्वांखा गांव के तेइस वर्षीय शहीद दीपक कुमार के पिता तरसेम लाल काफी पहले दुनिया को छोड़ गए थे। उनके सिर पर मां की ममता भी नहीं थी। शहीद की एक विवाहित बहन है। बहन और बहनोई का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद दीपक सीआरपीएफ की 223वीं वाहिनी में तैनात थे।
विज्ञापन


शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव लाया गया, दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की आंखों में गम के आंसू तो थे ही, लेकिन गर्व से सीना चौड़ा था कि गांव के सपूत ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त किया। घर में इतनी लोग जमा थे कि पैर रखने की जगह तक नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शहीद को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सीआरपीएफ के जवानों ने फायरिंग कर शहीद को सलामी दी। शहीद के चाचा बोधराज ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर सीआरपीएफ के आईजी कुलदीप राज, डीआईजी सुधीर सिंह डोगरा, डीसी सांबा मुबारक सिंह, एसएसपी अनिल मंगोत्रा एसडीएम सोनू समेत राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे।


उधर, पट्टन इलाके के बरन गांव में बुधवार दोपहर सीआरपीएफ जवान मोहम्मद शफी भट का पार्थिव शव पहुंचने पर शोक की लहर फैल गई। जवान के अंतिम दर्शन करने को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहीद को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर सीआरपीएफ, स्थानीय प्रशासन, पुलिस के आला अधिकारी समेत परिवार वाले, रिश्तेदार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed