{"_id":"6336de9c1311b626dd0770c1","slug":"2-jaish-terrorists-killed-in-encounter-in-j-k-s-baramulla-planned-to-target-army-recruitment-rally-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baramulla Encounter: बारामुला में मारे गए आतंकियों के निशाने पर थी अग्निवीर रैली, एसएसपी ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baramulla Encounter: बारामुला में मारे गए आतंकियों के निशाने पर थी अग्निवीर रैली, एसएसपी ने किया खुलासा
Fri, 30 Sep 2022 05:49 PM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 30 Sep 2022 05:49 PM IST
सार
एसएसपी बारामुला ने रईस भट ने बताया कि मारे गए आतंकी अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने के मकसद से इलाके में पहुंचे थे। इसकी पुलिस को पुख्ता जानकारी थी।
विज्ञापन
बारामुला के पट्टन में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारामुला जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने की साजिश रच रहे जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस भट ने बताया कि जिले के पट्टन के येदिपोरा इलाके में आतंकियों की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
जब सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो आतंकियों ने गोलाबारी कर दी। लंबे समय तक चले ऑपरेशन के बाद दो आतंकवादी मारे गए। एसएसपी ने बताया कि मारे गए आतंकी सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
अग्निवीर रैली एक दिन पहले पट्टन के हैदरबेग में संपन्न हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पुख्ता जानकारी है कि आतंकी अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने के लिए मकसद से इस इलाके में पहुंचे थे।
विज्ञापन