{"_id":"598605944f1c1b5d418b46a4","slug":"2-bike-borne-terrorists-attacked-crpf-j-k-police-near-nowgam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के नौगाम में आतंकी हमला, एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के नौगाम में आतंकी हमला, एक जवान घायल
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
- फोटो : photo ani
जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम बाईपास चौक के पास सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी पर हमला कर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस हमले में 29 बटालियन सीआरपीएफ का वायरलेस आपरेटर घायल हो गया। जानी नुकसान बचाने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से हवा में फायरिंग की गई क्योंकि इलाके में काफी भीड़भाड़ थी। फायरिंग के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चला रखा था।
CRPF DIG संजय कुमार ने बताया कि नौगाम सेक्टर में हुए हमले में घायल CRPF जवान की हालत खतरे से बाहर है। सीआरपीएफ प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
#Visuals: 2 bike-borne terrorists attacked party of CRPF & J&K Police near Nowgam Bypass & fled. A CRPF personnel got injured in the attack. pic.twitter.com/Qd7FDeLlyi
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017विज्ञापन
CRPF DIG संजय कुमार ने बताया कि नौगाम सेक्टर में हुए हमले में घायल CRPF जवान की हालत खतरे से बाहर है। सीआरपीएफ प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
हथियार बरमाद
- फोटो : photo ani
वहीं दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सेना की विशेष कार्रवाई शुरू की। सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान एके-47, एके-56 और ग्रेनेड बरामद किए। इंटेलिजेंस इनपुट के बाद कई इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
J&K: Security forces recovered AK-56& AK-47 rifles,2 RPG rounds, 5 grenades& ammunition during joint op in Sadah forest area, earlier today. pic.twitter.com/pU4QQ7GiR9
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017