फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   2.4 lac yatris obtain advance registration for ongoing amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण आंकड़ा 247634 पहुंचा

Thu, 07 Jul 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 07 Jul 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
2.4 lac yatris obtain advance registration for ongoing amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala

अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण में वृद्धि हुई है। देश की विभिन्न बैंक शाखाओं से गत पांच जुलाई तक 247634 यात्रियों ने एडवांस पंजीकरण करवा लिया था। पिछले साल यह आंकड़ा 225095 था। एडवांस पंजीकरण में यूपी, पंजाब, महाराष्ट्र, एमपी और गुजरात राज्यों के यात्री अधिक शामिल हैं। एडवांस पंजीकरण वाले यात्रियों को दर्शन में प्राथमिकता दी जा रही है। राज भवन श्रीनगर में बुधवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं एनएन वोहरा ने बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की समीक्षा की। 

विज्ञापन



सीईओ पीके त्रिपाठी ने बताया कि एडवांस यात्रा पंजीकरण के साथ यात्रियों का करंट पंजीकरण पर ध्यान ज्यादा केंद्रित हुआ है। बोर्ड की ओर से जम्मू में चार स्थानों पर करंट पंजीकरण किया जा रहा है। इसमें यात्रियों के लिए सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम और शालामार स्थित महाजन हाल में पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट के लिए करंट पंजीकरण हो रहा है। 
विज्ञापन


दो से नौ जुलाई तक के लिए करंट पंजीकरण में दोनों रूटों से 14500 स्लाट जारी किए गए हैं। इन स्लाट में पहले आने पर पहले दर्शन करवाए जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से पंजीकृत यात्रियों को ही आगे जाने की इजाजत दी जा रही है। संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को क्या करें क्या न करें पर सख्ती से पालन करने की हिदायतें जारी की गई हैं। राज्यपाल ने सीईओ से सभी कैंपों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। प्लास्टिक सामग्री पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए। यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय मजबूत बनाकर काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed