{"_id":"605870795266fb6cc02ed721","slug":"1980-people-died-in-jammu-kashmir-from-corona-many-celebrities-also-died-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कोरोना से 1980 लोगों की गई जान, कई हस्तियों को लील गया कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कोरोना से 1980 लोगों की गई जान, कई हस्तियों को लील गया कोरोना
Mon, 22 Mar 2021 03:54 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 22 Mar 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
death from corona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में नौ मार्च, 2020 को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। जम्मू में 63 साल की महिला संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद प्रदेश में अब तक 1,28,389 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस एक साल के अरसे में 1980 लोगों की जान जा चुकी है। आम से खास तक सभी वर्गों के लोग कोरोना के शिकार हुए। प्रदेश में कई हस्तियों को भी कोरोना लील गया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री एवं सांसद मदनलाल शर्मा, कालाकोट के पूर्व विधायक ठाकुर रछपाल सिंह, वरिष्ठ केएएस अफसर पूर्र्व सूचना निदेशक एवं समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव तसद्दुक जिलानी, पीडीपी के राजोरी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त जिला उपायुक्त एजाज अहमद मिर्जा की भी कोरोना संक्रमित होने के बाद जान चली गई। कोरोना वारियर्स स्वास्थ्य अधिकारियों में डॉ. नावेद, डॉ. सरदार केहर सिंह, एंबुलेंस चालक सरदार इंद्रजीत सिंह, लैब तकनीशियन योगराज और फार्मासिस्ट मोहम्मद ताहिर भी कोरोना संक्रमितों के उपचार के दौरान स्वयं संक्रमित हुए और जान गंवाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में एक साल के लॉकडाउन ने पूरी तरह बदल दिया शिक्षा का क्षेत्र, यहां जानिए क्या हुए बदलाव
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की स्थिति
मौतें 1980
संक्रमित 128389
ठीक हुए 125218
सक्रिय मामले 1191