{"_id":"284635535f6477a9132ea23be83cc86f","slug":"198-crore-distributed-to-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर बाढ़ पीड़ितों में बंटे 198 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर बाढ़ पीड़ितों में बंटे 198 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 01 Jan 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में सितंबर महीने र्में आई विनाशकारी बाढ़ में अपनों को गंवाने वाले परिवारों को सरकार ने अनुदान सहायता के रूप में पांच लाख की राशि प्रति परिवार देने का काम पूरा कर लिया है। कश्मीर डिवीजन में 156 करोड़ और जम्मू डिवीजन में 42 करोड़ की राशि बाढ़ पीडि़त परिवारों में वितरित की गई है। बुधवार को मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे की ओर से बाढ़ राहत और पुनर्वास कार्य की समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम के जम्मू और कश्मीर संभाग के मंडलायुक्तों के अलावा जिला उपायुक्तों से अनुदान राशि की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर मंडलायुक्त कश्मीर और मंडलायुक्त जम्मू ने बताया कि बाढ़ में मृतकों के परिवारों को प्रति परिवार पांच लाख की अनुदान राशि वितरण का काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
156 करोड़ की राशि का कश्मीर में और 42 करोड़ की राशि का वितरण जम्मू डिवीजन में किया गया। खांडे ने कहा कि राहत और पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नहरों और दरियाओं आदि के किनारे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जिला उपायुक्तों ने कहा कि अवैध ढांचों को गिराया जा रहा है। इस अवसर पर कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन