फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   टोल प्लाजा पर टैक्स बसुलना जबरन लुटपाट।

टोल प्लाजा पर टैक्स बसुलना जबरन लुटपाट।

विज्ञापन
टोल प्लाजा पर टैक्स बसुलना जबरन लुटपाट।
रियासी। बन टोल प्लाजा नगरोटा में रियासी से जम्मू जाने वाले वाहनों से वसूले जाने वाला टोल लोगों के लिए परेशानी कारण बन गया है। लोगों ने कहा कि कुछ किलोमीटर हाईवे का इस्तेमाल करने के बावजूद भी उनसे टोल के रूप में भारी भरकम रकम वसूली जा रही है। टोल को जबरन कर बताते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि बन टोल प्लाजा पर वसूले जाने वाला टोल उनके लिए अलग से आर्थिक बोझ बन गया है। टोल का कम या फिर पूरी तरह से समाप्त नहीं किया गया तो यह मामला आने वाले दिनों में जन आंदोलन के लिए मुद्दा बन सकता है।
विज्ञापन

रवि शर्मा उर्फ सोनू के अनुसार रियासी के लोग हाईवे का सिर्फ 19 किलोमीटर सड़क का इस्तेमाल करते हैं। उनसे एक तरफ के 120 जबकि दोनों तरफ के दो सौ रुपये टोल के वसूले जाते हैं। जम्मू जाने के लिए पुराने रास्ते की स्थिति खस्ताहाल हो गई है। बिना टोल प्लाजा से गुजरे वाहन जम्मू नहीं पहुंच सकते हैं। राहुल जमवाल ने बताया कि रियासी के लोग दोमेल से आगे हाईवे का रास्ता पकड़ते हैं। कटड़ा के लोग भी इसी रास्ते से आते जाते हैं। उनके लिए हाईवे अथारिटी रियायती मासिक कार्ड बनाता है, लेकिन रियासी के लोगों को दरकिनार किया जाता है। हाईवे अथारिटी को जिला रियासी के सभी लोगों को मासिक पास देने चाहिए। सुशेन दुबे के मुताबिक कटड़ा रियासी का ही हिस्सा है। वहां के लोगों को टोल प्लाजा पर मासिक पास बनने के बाद माह के सिर्फ 250 रुपये देने होते हैं। हाईवे अथारिटी उनके पहचान पत्र और निवास स्थान का पता देख कर उन्हें पास बना देता है। रियासी के लोगों के लिए पास की सुविधा बनाने से इनकार किया जाता है। कभी कभार तो टोल प्लाजा पर टोल देने के मामले पर बहस भी होती है। सुधीर टाक ने कहा कि हाईवे का जितना मार्ग रियासी के लोग इस्तेमाल करते है उनसे उसी के मुताबिक टोल वसूला जाए। श्रीनगर उधमपुर से आने वाले वाहन हाईवे पर कई किलोमीटर इस्तेमाल करते हैं। जिला रियासी के लोगों के लिए हाईवे अथारिटी टोल को पूरी तरह से माफ करे या फिर उसे कम किया जाए ताकि लोगों की जेब पर पड़ रहा बोझ समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed