फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   तीसरी मंजिल की दीवार पर लगा ली फांसी

तीसरी मंजिल की दीवार पर लगा ली फांसी

विज्ञापन
तीसरी मंजिल की दीवार पर लगा ली फांसी

विज्ञापन
उधमपुर। शहर के दोमेल इलाके में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव तीन मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल की बाहर की दीवार पर व्यक्ति का शव फंद से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पहुंची और शव को नीचे उतार कर अपने साथ जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह करीब छह बजे जब लोग घरों से बाहर निकले तो अचानक कुछ लोगों की नजर दोमेल इलाके में पेट्रोल पंप के साथ की तीन मंजिला इमारत पर पड़ी, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दीवार के साथ एक शव फंदे के साथ झूल रहा था। शव को लटकता देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और ऊपर जाकर शव को फंदे से निकाल कर नीचे लाया। प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद पुलिस शव को अपने साथ जिला अस्पताल ले गई। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक व्यक्ति का नाम नेक राम है और उसकी उम्र करीब 54 वर्ष है। साथ ही वह सूरनी रामनगर का रहने वाला है। नेक राम लंबे समय से दोमेल में ही एक दुकान में लेबर का काम कर रहा था। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिवार के सदस्यों को दी। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed