फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   वेतन के लिए जेल जाने को तैयार

वेतन के लिए जेल जाने को तैयार

Tue, 18 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
वेतन के लिए जेल जाने को तैयार
उधमपुर। करीब चार वर्ष से रोका गया वेतन जारी करने व एसआरओ 520 को लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने उधमपुर में जेल भरो आंदोलन किया। कर्मचारियों ने पीएचई कांप्लेक्स से लेकर सलाथिया चौक तक रोष निकाली और फिर सभी ने गिरफ्तारियां दी। पीएचई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है आंदोलन इसी तरह से जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

आल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेनड सीपी वर्कर्स एंड लैंड डोनर्स एसोसिएशन के बैनर तले जिले के विभिन्न हिस्सों से अस्थायी कर्मचारी सुबह करीब 11 बजे पीएचई कांप्लेक्स उधमपुर में पहुंचे। जेल भरो आंदोलन को लेकर एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष तनवीन हुसैन विशेष तौर पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली, जोकि टाउन हाल चौक,त इंदिरा चौक, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड व शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर सलाथिया चौक पर पहुंची, जहां पुलिस कर्मियों ने सभी को डीसी कार्यालय जाने से रोक दिया। सलाथिया चौक पर ही पुलिस ने करीब 27 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि करीब चार वर्ष से अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं जारी किया गया है। वेतन न मिलने के कारण सभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। रक्षाबंधन, ईद, जन्माष्टमी सहित सभी त्योहार कर्मचारियों ने बिना वेतन के मनाए हैं और कुछ कर्मचारी तो त्योहार मना भी नहीं पाए हैं। इसके अलावा मंजूरी मिलने के बाद भी एसआरओ 520 को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है। पूर्व राज्य सरकार ने एसआरओ 520 को लागू कर हजारों अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाने का दावा किया था, लेकर जमीनी स्तर पर आज तक एसआरओ 520 पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया है। आज भी हजारों अस्थायी कर्मचारी बन कर बिना वेतन के काम करने को मजबूर है। सरकार की गलत कार्यप्रणाली के कारण ही सभी काम छोड़ो हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं। अगर वेतन जारी करने के साथ एसआरओ 520 को लागू नहीं किया तो आंदोलन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर जिला प्रधान तिलक राज, दीपक गुप्ता, सुभाष कुमार, राज कुमार, राजेेेश कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed