{"_id":"5acfb6a24f1c1b183d8b4e75","slug":"191523562146-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर सहित पूरे स्टाफ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टर सहित पूरे स्टाफ का वेतन रोका
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। सरकारी स्कूलों में समय की पाबंदी व नियमितता को लागू करने के लिए कई कड़े कदम उठाए जाने के बाद भी लगता है कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। स्कूल में समय पर न आने और स्कूल की कार्यप्रणाली में कोई सुधार न करने के चलते एक स्कूल के हेडमास्टर सहित पूरे स्कूल स्टाफ के वेतन पर रोक लगा दी गई है।
सीईओ की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार कुछ दिन पहले सीईओ राजोरी लाल हुसैन ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल के साथ सरकारी हाई स्कूल मनयाल का औचक दौरा किया था। उस समय स्कूल में न तो हेडमास्टर थे और न अन्य शिक्षक। रिकार्ड की जांच करने पर पता चला कि कुछ शिक्षकों को हेडमास्टर ने अन्य ड्यूटी के लिए यहां-वहां भेजा है। सीईओ के दौरे की भनक लगने के बाद कुछ शिक्षक स्कूल में हाजिर हुए पर कुछ गैरहाजिर ही रहे। सीईओ ने हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर लापरवाही का सबब पूछा, तो हेडमास्टर ने नोटिस का जवाब भी असंतोषजनक दिया। इसके बाद ने सीईओ ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए स्कूल के हेडमास्टर सहित अन्य शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी।