फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   186 online services affected due to closure of single window system

Jammu News: एकल खिड़की प्रणाली के बंद होने से 186 ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
186 online services affected due to closure of single window system
निवेशक विभिन्न तरह की एनओसी और दूसरी औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पा रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकार एकल खिड़की प्रणाली के बंद रहने से विभिन्न विभागों की 186 सेवाएं ऑनलाइन प्रभावित हैं। इनमें सौ से अधिक औद्योगिक सेवाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भारत-पाक के बीच तनाव के बाद एकल खिड़की प्रणाली को अस्थायी तौर पर बंद किया गया है। इस प्रणाली के बंद रहने से निवेशकों को भी खासी परेशानी हो रही है। निवेशकों के लिए विभिन्न विभागों की एनओसी और अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। एकल खिड़की प्रणाली के बंद रहने का मुख्य कारण सुरक्षा ऑडिट प्रमाणपत्र न होना बताया जा रहा है।

फरवरी 2024 में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली से जोड़ दिया गया था। इसका उद्देश्य विशेष तौर पर विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर की कड़ी से औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश के अवसर प्रदान करना था। राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली पर जम्मू कश्मीर की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियों के देश दुनिया के लोग जुड़े हैं। जिससे जम्मू कश्मीर में व्यापार को और सरल बनाया जा रहा था। वर्तमान में इस प्रणाली में करीब 186 सेवाएं लागू हैं। राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली में जम्मू कश्मीर के शामिल होने से प्रदेश के व्यापार में बढ़ावा देने के लिए सुधार, व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती, कोई भौतिक संपर्क बिंदु नहीं, समय पर सेवा वितरण सुनिश्चित, मंजूरी/प्रोत्साहन के बारे में जानकारी, आवेदन की आनलाइन स्थिति, सामान्य आवेदन फार्म, अंतिम प्रमाणपत्र डाउनलोड, प्रश्न/शिकायत तंत्र, एसएमएस व ई मेल अलर्ट आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं। जेएंडके सिंगल विंडो को नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम के अलावा सर्विस प्लस, डिजिलाकर और रेपिड असेसमेंट सिस्टम के साथ एकीकृत किया गया है। जम्मू कश्मीर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में निजी औद्योगिक संपदा क्षेत्र, विकास नीति 2021-30 में भी संशोधन किया गया है। इस नीति के तहत प्रतिवर्ष दो हजार कनाल भूमि निजी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। उद्योग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एकल खिड़की प्रणाली के अस्थायी तौर पर बंद रखने का कारण सिक्योरिटी आडिट प्रमाणपत्र बताया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द इस प्रणाली को बहाल कर दिया जाएगा। नई केंद्रीयकृत औद्योगिक नीति 2021 के तहत करीब नए 570 निवेशकों को पंजीकृत करने के लिए नई सूची बनाई गई है। जिसमें पैकेज बजट का विस्तार होने पर ऐसे निवेशकों को निवेश का मौका दिया जाना है। लेकिन एकल खिड़की प्रणाली के बंद होने से निवेशक अपनी एनओसी और दूसरी औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed