फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मोबाइल, कंप्यूटर से अधिक दोस्ती घातक

मोबाइल, कंप्यूटर से अधिक दोस्ती घातक

विज्ञापन
मोबाइल, कंप्यूटर से अधिक दोस्ती घातक
जम्मू। मोबाइल और कंप्यूटर से अधिक प्यार सेहत का दुश्मन साबित हो रहा है। घंटों सिर झुकाकर मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करने वालों में टैक्स्ट नैक मार्डन स्पाइन एलिमेंट (गर्दन व सिर में दर्द) की समस्या बढ़ी है। इस समस्या की चपेट में किशोर और युवा तेजी से आ रहे हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से से दर्द गर्दन से सिर तक पहुंच जाता है। इससे गर्दन से सिर की तरफ नसें दबने से मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव बढ़ता है। इससे गर्दन व सिर दर्द की नियमित शिकायत रहने लगती है। इससे गर्दन की हड्डियां धीरे-धीरे घिस जाती हैं। फिर सरवाइकल की समस्या बन जाती है।
विज्ञापन

गांधीनगर अस्पताल में कार्यरत दर्द निवारक विशेषज्ञ डॉ. रोहित लाहोरी के अनुसार गर्दन और सिर दर्द के अधिकांश मामलों में मुख्य कारण मोबाइल, कंप्यूटर, टैब या अन्य कार्यों के लिए घंटों गर्दन को झुकाकर काम करना देखा गया है। सामान्य में एक गर्दन का वजन 4-6 किलोग्राम होता है। लेकिन अगर यह 15 से 60 डिग्री तक झुकी रहे तो इसका वजन 23 किलोग्राम तक पहुंच जाता है। सिर का वजन एक मुख्य हड्डी पर टिका हुआ है, लेकिन झुकाव से मांसपेशियों में तनाव बढ़ने लगता है। जिससे गर्दन, शोल्डर, अप्पर बैक और सिर में दर्द की शिकायत हो जाती है। कुछ नए सर्वे में पाया गया है कि मौजूदा दिनचर्या में युवाओं के पास 18 घंटे तक मोबाइल रहता है, जिसमें वे करीब 12 घंटे उसे इस्तेमाल कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में घंटों उनकी गर्दन कई डिग्री तक झुकी रहती है। इसी तरह कंप्यूटर , लैपटाप, टैब आदि को गर्दन झुकाकर इस्तेमाल करना हानिकारक साबित हो रहा है।
विज्ञापन


--दर्द के कारण
1. रोजमर्रा घंटों तक अपनी गर्दन को झुकाए रहना
2. कंप्यूटर पर झुककर घंटों काम करना
3. कार्यालय कामकाज में कंप्यूटर को गर्दन के सामने न रखकर इस्तेमाल करना
4. सिर को सही एंगल में न रखकर मोबाइल से घंटों चिपके रहना

------
लक्षण
1. शरीर के ऊपरी हिस्से से दर्द का सिर में जाना
2. ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों में तनाव और खिंचाव
3. नसें दबने पर बाजूओं में दर्द रहना
4. नसें दबने से उल्टी का मन होना
5. गर्दन में शुरू में हल्का दर्द रहना
6. खड़े होने या बैठने पर आंखों के आगे अंधेरा छाना
7. शरीर के किसी हिस्से में दर्द के साथ सुन होना
8. शोल्डर, बाजू से होते हुए उंगलियों में दर्द होना


------
बचाव
1. मोबाइल या अन्य उपकरण का आंखों से सीधा लेवल रखकर इस्तेमाल करें
2. लैपटाप, टैब को सही पोजीशन में रखें
3. मोबाइल या अन्य उपकरण के प्रयोग के समय निरंतर ब्रेक लें
4. मोबाइल पर टैक्स्ट नैक एप्लिकेशन डाल सकते हैं जो झुकाव पर अलार्म देगी
5. मोबाइल पर टाइमर फिक्स करके ब्रेक ले सकते हैं
6. कार्यालयों में ऐसे गैजेट आंखों के सामने वाली पोजीशन में रखें
7. रोजमर्रा की जिंदगी में एक्सरसाइज को हिस्सा बनाए
8. गर्दन के लिए नियमित योग का सहारा लें।
9. रात को सोते समय हल्के पिलो का इस्तेमाल करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed