{"_id":"5c12bd6942c7925cd072ab1f","slug":"181544732009-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ट्रांसफाम्रर हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ट्रांसफाम्रर हादसों को न्योता
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विद्युत आपूर्ति करने वाले उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर शहर की कई कालोनियों में हादसों को न्योता देते नजर आते हैं। बिना सुरक्षा बाड़ सड़क और गलियों के किनारे बिजली के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
पॉश कालोनी शास्त्री नगर से सटे संजय नगर के नाले के किनारे एक ट्रांसफार्मर पुल क्रास करते ही नाले के पास लगा है। इसके करीब ही रेहड़ियां लगी रहती हैं। ट्रांसफार्मर के पास कोई न जाएं, इसके लिए कोई सुरक्षा बाड़ तक नहीं है। नाले के साथ ही करीब सौ मीटर की दूरी पर एक और ट्रांसफार्मर नाले की दीवार के साथ लगा हुआ है। इसके करीब से भी लोग गुजरते हैं। इन दोनों ट्रांसफार्मरों पर करीब आधे संजय नगर इलाके का लोड है।
इसी तरह सेक्टर चार में भी सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर बिना सुरक्षा बाड़ के लगा है। जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो यहां भी हालात कुछ ज्यादा ठीक नहीं है। इस इलाके में भी लोगों की सुरक्षा की अनदेखी कर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। कई जगह पर सुरक्षा बाड़ दिखी लेकिन कई साल से उसका रखरखाव तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गैर योजनाबद्ध तरीके से बनी कालोनियों में बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भूमि नहीं मिल पाती हैं। कई ट्रांसफार्मर सालों से लगे हैं। इसके बाद से गलियों या सड़कों का निर्माण हुआ है। बिजली बुनियादी सुविधा है। ऐसे में लोगों को इससे वंचित भी नहीं रखा जा सकता। मोहल्ला समितियों व बिजली विभाग में आपसी समन्वय से ही ऐसे मामलों का हल संभव है। सुरक्षा बाड़ लगाने को लोग जगह दें तो विभाग इस पर काम करेगा।
पीडी सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, ईएमएंडआरई विंग, गांधीनगर