फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रियासत में दो सौ स्कूल नहीं हो पाए अपग्रेड़

रियासत में दो सौ स्कूल नहीं हो पाए अपग्रेड़

Mon, 26 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
रियासत में दो सौ स्कूल नहीं हो पाए अपग्रेड़
जम्मू। रियासत में सैकड़ों स्कूल अपग्रेड नहीं हो पाए हैं। इन स्कूलों को अपग्रेड करने की कवायद वर्ष 2017 में शुरू हुई थी, मगर अभी तक प्रपोजल पर गौर नहीं किया गया है। जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी में सौ-सौ स्कूलों को अपग्रेड करने का प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा सचिवालय को भेजा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार बच्चों को नजदीकी इलाकों में शिक्षा मुहैया करवाने के उद्देश्य से प्रपोजल तैयार किया गया है। स्कूलों के अपग्रेड होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर स्थित स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा सचिवालय से मंजूरी मिलने के बाद इन स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। स्कूलों के अपग्रेड होने से हजारों बच्चों को सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में हायर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर के स्कूल दूरी पर है। बच्चे प्राइमरी और मिडल स्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगामी पढ़ाई के लिए परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अति दुर्गम इलाकों स्थित इलाकों में आ रही है। स्कूलों के स्तरोन्नत होने से बच्चों को पढ़ाई करने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन



स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए कार्यवाही चल रही है। अनुमति मिलने के बाद स्कूलों को अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है।
राकेश कुमार सारंगल, शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed