{"_id":"5ba0021e867a557eae2de827","slug":"181537212958-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालडी के जंगल में घायल मिला मोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालडी के जंगल में घायल मिला मोर
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर कालडी इलाके में रविवार रात को घायल अवस्था में मोर मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। जांच के दौरान पता चला किसी ने मोर को गोली मारी है। वन कर्मियों ने मोर का उपचार करवा कर वाइल्ड लाइफ को सौंप दिया।
वन विभाग के ब्लाक आफिसर टाउन सुरेश सिंह जम्वाल ने बताया कि रात को किसी ग्रामीण ने फोन पर सूचित किया कि जंगल में एक मोर घायल अवस्था में पड़ा है। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और जब मोर की जांच की तो पता चला कि किसी ने मोर को मारने के प्रयास में गोली मारी है। तुरंत मोर को उपचार के लिए जानवरों के अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद वाइल्ड लाइफ की टीम सोमवार को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद दोपहर के समय वाइल्ड लाइफ की टीम उधमपुर पहुंची और मोर को अपने साथ जम्मू ले गई। सुरेश सिंह ने बताया कि इससे पहले भी कालडी इलाके में मोर को गोली मारने के मामले सामने आए हैं। पहली बार गोली लगने के बाद मोर जीवित मिला है, इससे पहले तो मोर के शव के अवशेष ही मिलते थे। कुछ शरारती तत्व अक्सर मोर का शिकार करते हैं और इसको खाते हैं। इनको पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।