{"_id":"5b7f14a542c792463e41bb37","slug":"181535055013-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण अभियान के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण अभियान के लिए प्रदर्शन
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। पैंथर्स पार्टी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से रियासत में अतिक्रमण करने वाले पूर्व मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गरीब रेहड़ी-फड़ी वालों को तंग करने के बजाय रसूखदारों लोगों द्वारा स्टेट और वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। पैंसर्थ नेताओं ने कहा कि रोशनी एक्ट के तहत भूमि माफिया को लाभ दिया गया है।
पार्टी चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने कहा कि हमें नए राज्यपाल से पूरी उम्मीद है कि वह इस गंभीर मुद्दे पर काम करेंगे। सरकारी भूमि पर पूर्व मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने मिलीभगत से अतिक्रमण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीए के तहत मिली जानकारी में भाजपा के विधायक की ओर से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का खुलासा हुआ है। प्रदर्शन में यशपाल कुंडल, राजेश पडगोत्रा, गगन प्रताप, खजूर सिंह आदि शामिल रहे।