{"_id":"5b1acf0a4f1c1b694d8b5745","slug":"181528483594-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नशीली वस्तुुओं की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को 16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी रईस मोहम्मद भट के दिशा निर्देश पर पुलिस ने पूरे जिले में नशीली वस्तुुओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष तौर पर अभियान छेड़ रखा है। अभी तक कई तस्करों को भारी खेेप के साथ पकड़ा जा चुका है। शुक्रवार को पुलिस ने शहर के जखैनी इलाके में नाका लगा रखा था। इसी बीच जम्मू की तरफ जा रही कार जेके21-6240 नाके पर पहुंची, तो पुलिस ने कार को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान कार से 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसी समय कार में सवार शाकिब अहमद उर्फ शिकु निवासी खैरी (उधमपुर), शकील अहमद निवासी जखैनी (उधमपुर) और सन्नी शर्मा निवासी रेलवे रोड कटड़ा (रियासी) को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अंडर सेक्शन 8/21 एनडीपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो